Skip to main content

Corona Virus (COVID-19) Short Information & Live Update


Corona Virus (COVID-19) Short Information Live Update

Post Name : Corona Virus (COVID-19) Short Information Live Update
About Post : Corona Virus is an Epidemic that You are Fighting the Whole World. In this post We Do Not Intend to Give Any Wrong Information. There are Some Official Information that You Also Need to Know, Stop Spreading False Rumors, Protect Yourself And others. As Well.

World Health Organization WHO
Corona Virus (COVID-19)
Live Update 2020
Star Exam
Corona Virus (COVID-19)

  




       कोरोनावायरस से जुड़े सवाल और उनके जवाब, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी

                              HELPLINE

    Phone: +91-11-23978046 | Email: ncov2019@gmail.com

    MyGov Corona Helpdesk on WhatsApp

    Please click on this link https://t.co/REabfIp5QT

OR Send Hi on +919013151515
State Wise Helpline Number      Click Here

कोरोनोवायरस क्या है?

कोरोनावायरस एक संक्रामक रोग है, जो इंसानों और जानवरों में हो सकता है। इसका संबंध विषाणुओं के एक ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

COVID-19 क्या है?

COVID-19 कोरोनावायरस का आधिकारिक नाम है। यह नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया है। 

COVID-19 के लक्षण क्या हैं

COVID-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, थकान और सूखी खांसी हैं। कुछ रोगियों में नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। 

COVID-19 कैसे फैलता है?

COVID-19 पीड़ित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। अगर कोई COVID-19 पीड़ित व्यक्ति खांसता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदें आसपास की वस्तुओं और सतहों पर उतरती हैं। जब लोग इन वस्तुओं या सतहों को छूते हैं और उसके बाद अपने आंख, नाक या मुंह को छू लेते हैं तो यह सक्रमण उनमें भी फैल सकता है। 

मैं खुद को बचाने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए क्या कर सकता हूं

नियमित तौर पर अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं। उस व्यक्ति से कम से कम तीन फीट की दूरी बनाकर रखें, जो खांस रहा है या छींक रहा है। अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सुनिश्चित करें कि आप और आपके आस-पास के लोग अच्छी श्वसन स्वच्छता का पालन करें। इसका मतलब है कि खांसी या छींक आने पर अपनी मुड़ी हुई कोहनी या रूमाल से अपने मुंह और नाक को ढंकना।फिर इस्तेमाल किए गए रूमाल को तुरंत फेंक दें। इसके अलावा आप मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दे सकते हैं। यदि आप अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, जैसे कि बुखार, कफ या सांस लेने में परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

मुझे COVID-19 को पकड़ने की कितनी संभावना है

यह निर्भर करता है कि आप कहां हैं और विशेष रूप से उस जगह के आस-पास जहां COVID-19 का प्रकोप हो। अधिकांश स्थानों के अधिकांश लोगों के लिए COVID-19 की चपेट में आने का जोखिम अभी भी कम है। इसलिए बेहतर है कि बेवजह कहीं भी आने-जाने से बचें और खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में तो ही जाएं। 

क्या मुझे COVID-19 की चिंता करनी चाहिए

COVID-19 संक्रमण के कारण बीमारी आम तौर पर हल्की होती है, खासकर बच्चों और वयस्कों के लिए। हालांकि, यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हर पांच में से एक व्यक्ति जो इसकी चपेट में आता है, उसे अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता होती है। 

गंभीर बीमारी विकसित होने का खतरा किसे है

यह साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं, लेकिन अभी तक के शोध के मुताबिक,  COVID-19 वृद्धों और उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी, कैंसर या मधुमेह से जूझ रहे लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी पकड़ने का खतरा है। 

क्या एंटीबायोटिक्स COVID-19 को रोकने या उसका इलाज करने में कारगर हैं

नहीं। एंटीबायोटिक्स वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं, वे केवल बैक्टीरिया (जीवाणु) के संक्रमण पर काम करते हैं। COVID-19 वायरस के कारण होता है, इसलिए उसपर एंटीबायोटिक्स काम नहीं करते हैं। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल COVID-19 की रोकथाम या उपचार के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। 

क्या COVID-19 का कोई टीका, दवा या उपचार है

अभी नहीं। COVID-2019 को रोकने या इससे संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए कोई टीका या दवा अभी तक नहीं बनी है, लेकिन इसका इलाज ढूंढा जा रहा है। 

क्या COVID-19 SARS के समान है

नहीं।  हालांकि COVID-19 SARS दोनों ही सांस की समस्या से संबंधित हैं, लेकिन उनके कारण होने वाली बीमारियां काफी अलग हैं। 

क्या मुझे अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनना चाहिए

यदि आप COVID-19 के लक्षणों (विशेष रूप से खांसी) के साथ बीमार हैं या किसी ऐसे व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, जो COVID-19 से पीड़ित है, तो मास्क जरूर पहनें। डिस्पोजेबल फेस मास्क का उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है। यदि आप बीमार नहीं हैं या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में नहीं हैं, जिसे खांसी या सर्दी-जुकाम हो तो मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। 

मास्क कैसे लगाएं, इस्तेमाल करें, उतारें और डिस्पोज करें

मास्क को छूने से पहले हाथों को साबुन और पानी से साफ करें। इसके बाद मास्क लें और यह सुनिश्चित करें कि वो सीधा है या नहीं। फिर मास्क को अपने मुंह और नाक के पास ले जाएं और दोनों किनारों पर बनी पट्टी को अपने दोनों कानों में लगा लें। इसके बाद जब भी आप मास्क उतारें तो उसे डस्टबिन में डाल दें और साथ ही आंख, नाक और मुंह छूने से पहले हाथ फिर से साबुन से अच्छी तरह धो लें। 

COVID-19 के लिए ऊष्मायन अवधि कब तक है

'ऊष्मायन अवधि' का अर्थ है वायरस को पकड़ने और बीमारी के लक्षणों की शुरुआत के बीच का समय। COVID-19 की ऊष्मायन अवधि के अधिकांश अनुमान 1-14 दिनों तक होते हैं, आमतौर पर लगभग पांच दिन तक। बाकी अभी इसपर शोध चल रहे हैं। 

क्या मनुष्य किसी पशु स्रोत से COVID -19 से संक्रमित हो सकते हैं

कोरोनावायरस वायरस का एक बड़ा परिवार है, जो जानवरों में आम है। कभी-कभी, लोग इन वायरस से संक्रमित हो जाते हैं जो बाद में अन्य लोगों में फैल सकता है। इससे अपने आप को बचाने के लिए जीवित जानवरों के बाजारों का दौरा करें और जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचें। 

क्या मुझे अपने पालतू जानवर से COVID -19 हो सकता हूं

नहीं। अभी तक इस बात के प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोई पालतू जानवर जैसे कि बिल्ली और कुत्ते COVID -19 से संक्रमित हुए हों और वो वायरस को फैला सकते हैं। 

सतहों पर वायरस कितने समय तक जीवित रहता है

यह निश्चित नहीं है कि COVID -19 का वायरस कब तक सतहों पर जीवित रहता है, लेकिन यह अन्य वायरस की तरह ही व्यवहार करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोनावायरस (COVID-19) कुछ घंटों या कई दिनों तक सतहों पर बना रह सकता है। यह अलग-अलग स्थितियों (उदाहरण के लिए सतह, तापमान या वातावरण की आर्द्रता) के तहत भिन्न हो सकता है। 

क्या किसी भी क्षेत्र से पैकेज प्राप्त करना सुरक्षित है जहां COVID-19 की सूचना है?

हां। एक संक्रमित व्यक्ति की वाणिज्यिक वस्तुओं के दूषित होने की संभावना कम है और वायरस के पकड़ने का जोखिम भी।  

क्या ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं करना चाहिए?

COVID-2019 के खिलाफ निम्नलिखित उपाय प्रभावी नहीं हैं, ये हानिकारक हो सकते हैं। 

. धूम्रपान 

. कई मास्क एक साथ पहनना 

. एंटीबायोटिक्स लेना 

किसी भी मामले में यदि आपको बुखार है, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो अधिक गंभीर संक्रमण विकसित करने के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और साथ ही उसे अपनी हाल में की गई यात्रा की भी जानकारी

जरूर दें। 

नोट- ये सभी सवाल और जवाब विश्व स्वास्थ्य संगठन से लिए गए हैं। 


IF You Satisfied By Star Exam(Website) Please Like & Share More People (Thanks). 
 IMPORTANT LINKS
         Test Centres
         Symptom Checker
          State Wise Live Update

Click Here 

Corona Virus All World Live Update
Daily Corona Virus Live Update
Location Wise Corona Virus Live Update
WHO Official Website
Star Exam

Share This




Comments

Popular posts from this blog

SSC GD Constable Online Form 2022

  Post Name :   SSC GD Constable 2022 Online Form About Post :   Staff Selection Commission (SSC) Are Invited Online Application Form For Post Of Constable General Duty in Delhi Police, CISF, CRPF, SSB, ITBP, NIA & Other Various Force Post. Interested Candidate Completed All Eligibility Criteria And Apply Online Application Form. Before You Apply Online Application Form Please Read Full Notification. SSC GD Constable 2022   Staff Selection Commission (SSC) SSC GD Constable Recuitment 2022 WWW.STAREXAM.BLOGSPOT.COM IMPORTANT DATES Application Start : 27-10-2022 Last Date Apply Online  : 30-11-2022 Till 11 PM Last Date Pay Fee : 01-12-2022 Offline Payment Last Date : 30-11-2022 Exam Date : January 2023 Admit Card : Available Soon APPLICATION FEE Gen / OBC / EWS :   Rs.100/- SC / ST :   Rs.0/- All Female :   Rs.0/- Pay the Exam Fee through Online Debit Card, Credit Card, Net Banking Mode OR Pay Offline Mode. Vacancy Details   Total Post : 24...

Magadh University UG & UG Vocational Admission Online Form 2021-24

  MagadhUniversity UG & UG Vocational Admission Online Form 2021-24 Post Name    :    Magadh  University Invites Online Application Form For Taking Admission In Undergraduate (UG)/ Graduation (B.A/ B.Sc/ B.Com) And Vocational Degree Courses (BCA, BBA & Bio-Technology) For The Session 2021-24. Interested Candidates Read the Full Notification Before Apply           Magadh University(MU) Online Facilitation System For Student Session 2021-2024 B.A/B.SC/B.COM(Part-1) Admission Session 2021-2024 STAREXAM.BLOGSPOT.COM IMPORTANT DATES Application Start Date  :-  12.06.2021 Last Date For Apply      :-  25.06.2021 1st Merit List Date  :-   Te Be Announced 2nd Merit List Date :-   Te Be Announced 3rd Merit List Date  :-   Te Be Announced APPLICATION FEE Gene ral/ OBC:-   Rs50/- SC/ ST:-   Rs.50/- Pay The Requisite Application Fee Through Online Using Debit Card...

Bihar Board 10th & 12th Result 2021

Bihar Board 10&12th Result 2021 Post Name :   Bihar Board 10th  Result 2021 About Post :  Bihar School Examination Board Are Issued Result Class 10th (Matric) Interested Candidate Goes to Link & See Model Question Paper For Exam 2021 10th  Bihar School Examination Board (BSEB) 10th &12th  B oard Result 2021 STAR EXAM 10 th  Result 04:00 PM IMPORTANT DATES Class 12th Result Announcement Date  : 26/03/2021 Class 10th Result Declared 2021 :  05 April 2021 APPLICATION FEE All Candidate :  Rs.70/- IF You Satisfied By  Fastjobinf.blogspot (Website) Please Like & Share More People (Thanks). व्हाट्सएप   पर   सम्पर्क   करें       Click Here रिजल्ट वीडियो लिंक              Click Here            Telegram Link                 Click Here               IMPORTANT L...